छपरा के क्षत्रिय छात्रावास में पूर्व PM चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सांसद ने कहा- उनके सिद्धांत और राष्ट्रवाद आज भी हैं प्रेरणास्रोत

Author Nadim ahmad|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते सांसद व अन्य | Prabhat Khabar Network

छपरा में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवाद और आदर्शों को याद किया।

विज्ञापन

PM Chandra Shekhar Jayanti Chhapra : छपरा के क्षत्रिय छात्रावास में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि सह जन्मशती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, राष्ट्रवादी सोच और सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें सच्चा जननेता बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Saran News : सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने दी श्रद्धांजलि.

कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास के अध्यक्ष एवं जदयू नेता कामेश्वर सिंह ने की. मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में चंद्रशेखर ने देशहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा.

Chhapra News : प्रतिमा स्थापना की उठी मांग.

पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा मिलनी चाहिए.

वक्ताओं ने बताया सच्चा जननेता.

संगोष्ठी में डॉ. हरेन्द्र सिंह, रमाकांत सोलंकी, डॉ. राजीव कुमार सिंह, ओम सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, राजीव सिंह और राजेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर का राष्ट्रवाद, राजनीतिक ईमानदारी, स्पष्टवादिता, सिद्धांतनिष्ठा और भारत यात्रा आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन