सारण के परसा में 60 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सारण जिले में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है. परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सारण: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है. इसी कड़ी में परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के परसा शंकरडीह गांव से 60 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पुलिस को सूचना मिली थी कि परसा शंकरडीह गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की.
छापेमारी में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब बरामद की. वहीं मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसा शंकरडीह निवासी चंदेश्वर मांझी के पुत्र जितेंद्र मांझी के रूप में हुई है.
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को गिरफ्तार आरोपी को छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











