saran news. दोनों पालियों की परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले कुछ इलाकों में लगा जाम

Updated at : 17 Feb 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. दोनों पालियों की परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले कुछ इलाकों में लगा जाम

शहर के दरोगा राय चौक से थाना चौक के बीच कई केंद्रों पर ली जा रही परीक्षा, अभिभावकों को गाड़ी पार्क करने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन

छपरा. मैट्रिक परीक्षा के दौरान शहर में जाम से निबटने के लिए एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर यातायात पुलिस ने मुकम्मल व्यवस्था की थी. हालांकि, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तथा पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद तक शहर के कुछ इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही. लेकिन मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अलर्ट दिखे. शहर के दरोगा राय चौक से थाना चौक के बीच चार से पांच केंद्रों पर परीक्षा ली जा रही है. ऐसे में इस रूट पर अधिक दबाव दिखा. इस रूट में वन वे लागू कर दिया गया था. ऑटो व अन्य बड़े वाहनों को दरोगा राय चौक से बस स्टैंड के रास्ते मोड़ दिया जा रहा था. परीक्षा समाप्त होने के उपरांत डाक बंगला रोड में बड़ी गाड़ियां नहीं चल रही थीं. ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों को अलग-अलग लेन में चलवाने के लिए तत्पर दिखे. ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ जगहों पर माइकिंग भी करायी गयी. दूसरी ओर, पार्किंग स्पेस नहीं मिलने के कारण परीक्षार्थियों के साथ आये अभिभावक अपनी गाड़ियों को सुरक्षित जगह खड़ी करने को लेकर परेशान दिखे. कुछ जगहों पर 10 से 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही. लेकिन धीरे-धीरे गाड़ियां सरकती रही. सदर अस्पताल, समाहरणालय रोड आदि जगहों पर मुकम्मल इंतजाम दिखे. हालांकि थाना चौक से साहेबगंज से बीच अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति यथावत बनी रही. पंकज सिनेमा रोड में भी फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण इस रूट से आने जाने वाले परीक्षार्थियों तथा उनके विभागों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी. जर्जर रास्तों से आवागमन में हुई परेशानी इस समय शहर के लगभग सभी गली-मुहल्ले में विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण कार्य चल रहा है. कई सड़क जर्जर हैं. खासकर शहर के निचले इलाके से होकर गुजरने वाली सड़क जो तेलपा से लेकर ब्रह्मपुर होते हुए इनई तक जाती है. उस सड़क में कई जगहों पर जल जमाव है. वहीं कुछ जगहों पर सड़क के बीचों बीच बड़े-बड़े गड्ढे हैं. ऐसे में मुख्य मार्ग को छोड़कर इस रास्ते से आने जाने वाले परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले परीक्षार्थी अक्सर इसी रूट से शहर में प्रवेश करते हैं. वहीं इस रूट में भी सात से आठ जगह पर परीक्षा केंद्र मौजूद है. उसके बावजूद भी इसका मेंटेनेंस नहीं हो रहा है. इंटर परीक्षा के दौरान भी निचले रोड में जाम की समस्या बनी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन