ePaper

निचले इलाकों में गंगा का पानी पहुंचा, फसलें डूबीं

Updated at : 26 Aug 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
निचले इलाकों में गंगा का पानी पहुंचा, फसलें डूबीं

सोनपुर के निचली इलाकाें से अब गंगा नदी तथा गंडक का पानी धीरे-धीरे ऊपरी इलाकाें में प्रवेश करने लगा है

विज्ञापन

नयागांव. सोनपुर के निचली इलाकाें से अब गंगा नदी तथा गंडक का पानी धीरे-धीरे ऊपरी इलाकाें में प्रवेश करने लगा है. सबलपुर की चारों पंचायत के अलावा बैजलपुर, कल्याणपुर, शिकारपुर, बरुआ गंडक के किनारे पानी लबालब भर गया है. इधर, महदल्लीचक नहर के रास्ते पानी हरदिया चंवर में तेजी से गिर रहा है. इससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों तथा पशुओं को हो रही है. सब्जी की खेती करने वाले किसानों के खेत में पानी आ जाने से परेशानी काफी बढ़ गयी है. नेनुआ, लौकी, भिंडी आदि के पौधे पानी आ जाने से सड़ रहे हैं. बड़ी सब्जी मंडी माने जाने वाले बाकरपुर हाट के आसपास सब्जी के खेतों में भी पानी ने दस्तक दे दी है. बाकरपुर के श्याम बाबू सिंह की पत्नी ने जीविका समूह से 70000 कर्ज लेकर सब्जी की खेती की थी. अभी सब्जी की खेती से उनकी पूंजी भी नहीं निकल पायी कि खेतों में पानी घुस जाने से फसल बर्बाद हो गयी. इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है. बाकरपुर के ही विकास प्रताप सिंह कुशवाहा के 10 कट्ठा की मिर्ची की खेती में पानी आ चुका है. इसके अलावा वहां के मुकेश कुमार सिंह ओमप्रकाश की भी मिर्ची की खेती काफी प्रभावित हुई है. अजय सिंह के 10 कट्ठा वाले सब्जी के खेत में भी पानी आ गया है. इसी तरह बजरंगी कुमार की भी खेती काफी प्रभावित हुई है. भाजपा नेता लालबाबू कुशवाहा ने सरकार से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है. सबलपुर के निचली इलाके ककरा चिल्लाओ छह राम माधवर्ती पंचायत के बभन टोली, उत्तरी पंचायत के महारानी स्थान नेवल टोला आदि इलाकों के खेतों में भी पानी आ चुका है. किसानों का कहना है कि पशुओं के लिए लाया गया चारा भी डूबने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन