saran news. पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित चार घायल

मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का मामला, एक पक्ष के घायल तीन लोगों काे इलाज के बाद एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया
मांझी. थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दो पट्टीदारों में हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. एक पक्ष के घायल तीन लोगों का इलाज एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां तीनों को घायलों को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में धीरू गिरी, हरेराम गिरि तथा पूनम देवी शामिल हैं. इस मामले में घायल पूनम देवी ने अपने आधा दर्जन पट्टीदारों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में आरोप है कि शादी में मिले सामान को मांगने पर भैसुर ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं, दूसरी तरफ राधेश्याम गिरी ने अपने भावज सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें आरोप है कि शाम के समय वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, इसी बीच कुछ लोग आकर मारपीट करने लगे. इस संबंध में प्रशिक्षु एएसपी सह मांझी थानाध्यक्ष संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही हैं.सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




