सारण के परसा में बिजली चोरी पर कार्रवाई, नौ लोगों पर प्राथमिकी, 2.87 लाख रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

अवैध बिजली उपयोग पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, 2.87 लाख रुपये का जुर्माना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है. 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है और उन पर कुल 2 लाख 87 हजार 605 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. विभाग लगातार ऐसे अभियानों को जारी रखेगा.

विज्ञापन

Saran News : बिजली चोरी और अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई की है. परसा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाकर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर विभाग ने सभी आरोपितों पर कुल 2 लाख 87 हजार 605 रुपये का जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

विभिन्न गांवों में टीम ने की बिजली कनेक्शन की जांच

बिजली विभाग के जेई हरिशंकर पासवान ने परसा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों में बिजली कनेक्शन और बिजली के उपयोग की जांच की. जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली के उपयोग की शिकायत और अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.

बहमाड़र के चार लोगों पर जुर्माना

विभाग के अनुसार बहमाड़र गांव निवासी तोहिद मियां की पत्नी जहरा खातून पर 30,600 रुपये, रविंद्र राय के पुत्र सिकंदर राय पर 21,600 रुपये, रामप्रसाद राय के पुत्र सोहन राय पर 25,299 रुपये और रामवतार राय के पुत्र रामजी राय पर 44,325 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

चांदपुरा में तीन लोगों पर कार्रवाई

चांदपुरा गांव निवासी रामानंद महतो के पुत्र रामबिहारी महतो पर 56,066 रुपये, देवीलाल शर्मा के पुत्र तारकेश्वर शर्मा पर 28,652 रुपये तथा शत्रुघ्न शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा पर 25,463 रुपये का जुर्माना किया गया है.

वहीं, अंजनी मठिया गांव निवासी अंबिका सिंह के पुत्र चंदेश्वर सिंह पर 17,400 रुपये और बहादुर सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह पर 38,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

बिजली चोरी के खिलाफ लगातार चलेगा अभियान

जेई हरिशंकर पासवान ने बताया कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

इधर, परसा थाना पुलिस ने बिजली विभाग के आवेदन के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा प्राथमिकी में नामजद लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन