Chhapra News : स्नातक पार्ट टू का परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया क्लोज

Updated at : 25 Nov 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : स्नातक पार्ट टू का परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया क्लोज

Chhapra News : स्नातक पार्ट टू सत्र 2021-24 व सत्र 2022-25 का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्लोज कर दी गयी है. परीक्षा विभाग द्वारा 25 नवंबर तक फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित की गयी थी.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक पार्ट टू सत्र 2021-24 व सत्र 2022-25 का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्लोज कर दी गयी है. परीक्षा विभाग द्वारा 25 नवंबर तक फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित की गयी थी. परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत अब प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा के साथ ही सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के आयोजन की तैयारी भी परीक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि स्नातक पार्ट टू के दोनों सत्रों की परीक्षाएं एक साथ एक ही शेड्यूल पर निर्धारित हैं. इसके अंतर्गत 28 नवंबर से छह दिसंबर तक विभिन्न कॉलेजों में प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी. जिसका शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है. सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा का शेड्यूल प्रकाशित कर दिया गया है. वहीं कॉलेज में विभाग स्तर पर बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप पर भी प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल भेजा जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया की छह दिसंबर को प्रायोगिक परीक्षा समाप्त होने के उपरांत सात से 11 दिसंबर के बीच सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसका शेड्यूल पूर्व में ही जारी किया जा चुका है. 11 दिसंबर को ऑनर्स पेपर की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत 13 से सब्सिडियरी व जेनरल विषयों की परीक्षा ली जायेगी. अगले दो-तीन दिनों में परीक्षा का एडमिट कार्ड भी तैयार कर लिया जायेगा. जिसके बाद कॉलेज कॉलेज में एडमिट कार्ड भेजना भी प्रारंभ किया जायेगा.

दोनों सत्रों की परीक्षा का कार्यक्रम हो चुका है जारी

स्नातक पार्ट टू सत्र 2021-24 तथा स्नातक पार्ट टू सत्र 2022-25 की परीक्षा का शेड्यूल पूर्व में ही जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा एक साथ ही आयोजित की जायेगी. ऑनर्स विषयों की परीक्षा सात से 11 दिसंबर तक दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक ली जायेगी. ऑनर्स के सभी विषयों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें ग्रुप ए के अंतर्गत केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र, जूलॉजी, दर्शनशास्त्र व आइएफएफ विषय शामिल है. जबकि ग्रुप बी में भौतिकी, होम साइंस, भूगोल, बॉटनी, हिंदी व कॉमर्स, ग्रुप सी में गणित, अंग्रेजी, संगीत, इतिहास, एआइएच एंड सी तथा भोजपुरी, जबकि ग्रुप डी में राजनीति विज्ञान, संस्कृत, सोशियोलॉजी, मनोविज्ञान, उर्दू तथा ग्रामीण अर्थशास्त्र विषय शामिल है. ऑनर्स विषयों के अंतर्गत पेपर तीन व पेपर चार की परीक्षा होगी. 11 दिसंबर को ऑनर्स विषयों की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत 13 से 23 दिसंबर के बीच सब्सिडियरी व जेनरल विषयों की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन