saran news. प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को छह व सात से खोलें

Updated at : 17 Feb 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को छह व सात से खोलें

डीएम-एसपी ने छपरा जंक्शन का किया निरीक्षण, आपात स्थिति में सेकंड इंट्री से भी प्रवेश कराने कहा

विज्ञापन

छपरा : छपरा जंक्शन पर डीएम डॉ अमन समीर, एसपी डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों समेत प्लेटफाॅर्म पर भीड़ और इसके मद्देनजर की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान आरपीएफ के सह प्रभारी समय सिंह, जीआरपी प्रभारी शाहिद अनवर अंसारी समेत रेलवे के तमाम अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण को लेकर दिशा निर्देश दिये गये. सोमवार को प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की खचाखच भीड़ थी. इसी बीच जंक्शन पहुंचकर यात्रियों को होने वाली कठिनाइयों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की. ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को निर्देश देते हुए कहा कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को नियमित तौर से छह व सात से खोलें, ताकि प्लेटफॉर्म पर भगदड़ की स्थिति न उत्पन्न हो. वहीं, स्पेशल ट्रेनों को एक से लेकर पांच तक के किसी भी प्लेटफार्म से खोलें. जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म तीन से पांच पर जाने के लिए ऊपरगामी पुल पर भी पुलिस काफी सक्रिय थी. वहीं, ऊपरगामी पुल काफ़ी संकीर्ण है और ऐसी अवस्था में यात्रियों की भीड़ से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सभी एंट्रेंस पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति हो, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके. सेकंड एंट्री से भी यात्रियों के प्रवेश को लेकर कहा कि मुख्य इंट्री से जब भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो सेकंड एंट्री से भी यात्रियों को प्रवेश दिया जाए. इसको लेकर उक्त प्लेटफार्म पर पुलिस पदाधिकारी समेत मजिस्ट्रेट की प्रति नियुक्ति जल्द हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन