Chhapra News : कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, सारण में आठ हेडमास्टर सस्पेंड और दो लिपिक व एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी हुई कार्रवाई

Updated at : 22 Feb 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, सारण में आठ हेडमास्टर सस्पेंड और दो लिपिक व एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी हुई कार्रवाई

Chhapra News : सारण में परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खेलने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने वाले आठ हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि एक लिपिक को भी सस्पेंड किया गया है, वही दो अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

छपरा. सारण में परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खेलने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने वाले आठ हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि एक लिपिक को भी सस्पेंड किया गया है, वही दो अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की गयी है. पहला मामला जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुए शिकायत से जुड़ा है.इस मामले में जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी के पत्रांक 973 की ओर से कृति कुमारी, पिता स्व ओमप्रकाश राम ग्राम रौजा, जिला सारण से प्राप्त परिवाद पत्र भेजते हुए आगे की कार्रवाई कर मामले को निष्पादित करते हुए जिला पदाधिकारी को अग्रसर कार्रवाई के लिए भेजा गया है.

समीक्षा के बाद स्पष्टीकरण पाया गया अस्वीकार योग्य

जानकारी हो कि कृति कुमारी द्वारा अपने परिवाद पत्र में अंकित किया गया है कि मैट्रिक परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए सभी विषयों का फॉर्म भरा था, लेकिन प्रवेश पत्र में मात्र दो ही विषय अंकित है. वहीं छात्रा सरोज कुमारी द्वारा भी परिवाद-पत्र देते हुए अंकित किया गया है कि उनके द्वारा भी मैट्रिक परीक्षा 2025 में तीन विषय का फॉर्म भरा गया था, प्रवेश पत्र में दो ही विषय अंकित है. प्राप्त परिवाद-पत्र के आधार पर पवन कुमार मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक (विशिष्ट शिक्षक) लोकमान्य उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, छपरा से स्पष्टीकरण की मांग की गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब उपलब्ध कराया गया . समीक्षोपरान्त स्पष्टीकरण अस्वीकार योग्य पाया गया है. प्रथम दृष्टया, सरकारी कार्यों में लापरवाही, अपने दायित्वों का निर्वहन उचित ढंग से नहीं करने और स्वेच्छाचारिता का आरोप में हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. दूसरे मामले में जिलाधिकारी को मिले शिकायत में ही रामाशंकर प्रसाद, केन्द्राधीक्षक, पंडित जवाहरलाल नेहरू इन्टर कॉलेज मढ़ौरा को परीक्षा कार्य में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. परीक्षा केंद्र पर दिनांक एक फरवरी 2025 को पूर्वाह्न 08:30 बजे तक नहीं पहुंचने से अत्याधिक भीड़ व अव्यवस्था उत्त्पन्न होने के कारण उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा हुई थी.

इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोना सदर के शिक्षक नीतीश कुमार को परीक्षा कार्य में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सत्रजोड़ा पानापुर के हेड मास्टर दिलीप कुमार तिवारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर अटौली के सत्येंद्र कुमार, बापू कन्या मध्य विद्यालय नवीगंज के हेड मास्टर प्रेम कुमार जायसवाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजहिया दरियापुर की हेड मास्टर मुन्नी कुमारी को कार्य में लापरवाही में सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि हां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसागढ़ एकम के लिपिक अनवरउल हक अंसारी को भी सस्पेंड किया गया है. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय वरिष्ठ लिपिक शशि भूषण सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू हो गई है. इनके खिलाफ दिए गए आवेदन पर जांच शुरू हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन