Chhapra News : आमी के मां अंबिका भवानी मंदिर व चकनूर के बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 26 Feb 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : आमी के मां अंबिका भवानी मंदिर व चकनूर के बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Chhapra News : महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड के मां अंबिका भवानी मंदिर आमी और नगर पंचायत के चकनूर अवस्थित बाबा गुप्तेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी और देर शाम तक दोनों मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया.

विज्ञापन

दिघवारा. महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड के मां अंबिका भवानी मंदिर आमी और नगर पंचायत के चकनूर अवस्थित बाबा गुप्तेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी और देर शाम तक दोनों मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया. दोपहर तक इन दोनों मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. इससे पूर्व आमी के सिद्ध शक्तिपीठ स्थल मां अंबिका भवानी के दरबार में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी थी और हर किसी ने आस्था भाव के साथ मां के पिंडी रूप का दर्शन किया और फिर मंदिर के बगल में अवस्थित भगवान भोलेनाथ की भव्य मूर्ति के सामने बने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया एवं बेलपत्र भांग, धतूरा, फूल व शहद आदि सामग्रियों से पूजा अर्चना की तो वहीं देर शाम तक इस मंदिर में व्रत धारी महिलाओं का पूजन के लिए जमघट लगा रहा. मंदिर में पिंडी के सामने स्थापित स्फटिक शिवलिंग के पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. गर्भगृह के अंदर भोला तिवारी, बिठलु तिवारी व आशुतोष तिवारी ने श्रद्धालुओं के प्रसाद और चुनरी को पिंड को अर्पित किया.

चकनूर के बाबा गुप्तेश्वर नाथ मंदिर में चप्पे चप्पे पर दिखी भीड़,आस्था में लीन दिखे श्रद्धालु

नगर पंचायत के चकनूर के बाबा गुप्तेश्वर नाथ का दरबार भी बुधवार को महाशिवरात्रि को लेकर दिनभर भक्तों की भीड़ से गुलजार नजर आया. इस मंदिर में दोपहर तक जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा.बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व गड़खा के विधायक सुरेंद्र राम ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. श्री राम ने मंदिर में चल रहे अखंड अष्टयाम में भी हिस्सा लिया. दोपहर तक इस मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें दिखी. मंदिर परिसर में चल रहे अखंड अष्टयाम में भी हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया और पूजन स्थल की परिक्रमा की. पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर होते देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन