महिला व दो बच्चों की हत्या कर फेंका शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सारण के बंगरा गांव के पास नहर में शनिवार की सुबह महिला और दो बच्चों के शव मिले. महिला व बच्चों की हत्या गला काट कर की गयी है.
विज्ञापन
सारण : जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगरा गांव के पास नहर में शनिवार की सुबह महिला और दो बच्चों के शव मिले. महिला व बच्चों की हत्या गला काट कर की गयी है. जानकारी के अनुसार बंगरा गांव के पास स्थित नहर में सुबह से शव तैर रहे थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी़ थानाध्यक्ष असदुल इस्लाम ने बताया कि महिला व दोनों बच्चे एक ही परिवार के लगते हैं. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










