बिजली का करेंट लगने से निजामचक के एक युवक की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 10:03 PM
नयागांव थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कंस्ट्रक्टिंग एरिया में काम कर रहे एक मजदूर की बुधवार को बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी.
दिघवारा. नयागांव थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कंस्ट्रक्टिंग एरिया में काम कर रहे एक मजदूर की बुधवार को बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक गांव निवासी अजीत पासवान के 32 वर्षीय पुत्र रोहित पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित नयागांव स्थित ग्रीन सिटी कैंपस में काम करने गया था, तभी वहां किसी व्यक्ति द्वारा उसे बिजली तार हटाने को कहा गया. इसी बिजली के तार को हटाने के क्रम में वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. जिससे वह अचेतावस्था में आ गया. बाद में परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. देर शाम मृतक के शव से लिपटकर पिता अजीत पासवान, मां प्रभावती देवी, पत्नी खुशबू देवी, भाई मोहित कुमार समेत अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था. नयागांव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
बच्चा को जन्म देने से पहले ही उजड़ गया खुशबू का सुहाग, इकलौते बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया इसे ही बदकिस्मती का खेल कहें कि होना वही होता है जो किस्मत में लिखा होता है. वरना किसे मालूम था कि खुशबू के साथ बुधवार को एक ऐसी घटना घटित हो जायेगी, जो उसे उम्र भर न भूलने वाला गम दे जायेगा. सात महीने की गर्भवती खुशबू अपने बच्चे को जन्म देने का इंतजार कर रही थी. इसी बीच बुधवार को उसका सुहाग रोहित बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से दुनिया छोड़ गया. हर कोई खुशबू की बदकिस्मती की चर्चा कर रहे थे. मृतक के इकलौते बेटे बजरंगी के सिर से भी पिता का साया उठ गया. अस्पताल परिसर में बमबम पासवान समेत अन्य रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे. घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था रोहित, परिजनों के क्रंदन से गमगीन था सीएचसी परिसर का माहौल ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली के करेंट से जिस रोहित की मौत हुई, उसकी आमदनी से ही परिवार का खर्चा चलता था. वह परिवार का कमाऊ पुत्र था. उसकी मौत से परिजनों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां प्रभावती देवी बेटे के शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रो रही थी और बार-बार बेहोश हो जा रही थी तो अन्य परिजन व रिश्तेदारों की आंखें भी नम थी. देर शाम तक सीएचसी में परिजनों की भीड़ जुटी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










