सारण में त्रिस्तरीय आम पंचायत चुनाव को लेकर 18 वर्ष और ऊपर के वोटरों की गिनती शुरू
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार पंचायत आम निर्वाचन 2026 के तहत ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया. पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी पंच और सरपंच पदों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गयी है.
छपरा. प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रपत्र-1 का प्रारूप जारी करने के बाद सारण में इसका औपचारिक प्रकाशन किया गया. यह दस्तावेज पंचायत चुनाव में आरक्षण निर्धारण की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है. इसके साथ ही आरक्षण निर्धारण की पूरी समय-सारणी भी घोषित कर दी गयी है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार पंचायत आम निर्वाचन 2026 के तहत ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया. पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी पंच और सरपंच पदों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गयी है. तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले 18 साल और उससे ऊपर के वोटरों की गिनती सभी 318 पंचायत में शुरू कर दी गयी है.
2011 की जनगणना वर्तमान वोटर जनसंख्या का बनेगा आधार
जिला पंचायत राज कार्यालय सूत्रों और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अनुसार प्रपत्र-1 वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें प्रत्येक राजस्व ग्राम की आबादी का विस्तृत विवरण शामिल है. इसी आंकड़े के आधार पर तय किया जाएगा कि कौन-सी पंचायत या वार्ड सीट महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग या सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होगी. इसे लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है.
18 मई तक दावा आपत्ति
आपके शहर में
जिलाधिकारी ने प्रपत्र-1 को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराया गया है. ग्राम पंचायत और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए संबंधित पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय में, जिला परिषद सदस्य पद के लिए प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला कार्यालय में इसे देखा जा सकता है. साथ ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध है.
पंचायत स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, उजाले पजामा कुर्ता पर दिखने लगे कई नए नेताजी
पंचायत आम चुनाव के प्रपत्र-1 के प्रकाशन के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है. संभावित उम्मीदवार अब यह जानने को उत्सुक हैं कि उनकी सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी. जिले के राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और कई दावेदार अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. अब तो पंचायत में कई नए-नए चेहरे सफेद पजामा कुर्ता में घूमते दिखने लगे हैं. 2026 के अंत में चुनाव संभवपंचायत आम चुनाव 2026 के अंत तक कराए जाने की संभावना है.ऐसे में प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन होते ही आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. इसके बाद पूरे जिले में चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है. वैसे इस आम चुनाव में जिले के बड़े-बड़े नेताजी भी विशेष रूचि लेते दिख रहे हैं.
वोटर गणना अंतिम प्रकाशन कार्यक्रम
18 मई तक दावा और आपत्ति दर्ज करने की अवधि 22 मई तक प्राप्त आपत्तियों का निपटारा 11 मई से 29 मई अपील वादों की सुनवाई 15 जून प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 20 जून जिला गजट में अंतिम आंकड़ों का प्रकाशनप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए