Chhapra News : बकरी चोरी कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Updated at : 22 Sep 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : बकरी चोरी कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

chhapra news : सोनपुर-गोविंदचक के त्रिभुवन चौक के पास बकरियों की चोरी कर टाटा सुमो से फरार होने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

नयागांव. सोनपुर-गोविंदचक के त्रिभुवन चौक के पास बकरियों की चोरी कर टाटा सुमो से फरार होने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना रविवार की सुबह उस वक्त घटी जब एक तेज रफ्तार टाटा सुमो छपरा की ओर से आई और वहां खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भागने लगी. घटना के समय आसपास के गांवों के कुछ युवक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली के खंभे को ठीक करने में जुटे थे. अचानक गाड़ियों को टक्कर मारते हुए तेज गति से भाग रही सुमो को देखकर युवकों ने उसका पीछा करना शुरू किया. गांव वालों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से वे उस गाड़ी को रोकने में सफल रहे. हालांकि, टाटा सुमो पर सवार तस्कर मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पहलेजा घाट थाना और सोनपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने आसपास की झाड़ियों में छिपे तस्करों को खोजकर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने जब टाटा सुमो की तलाशी ली तो उसमें से एक दर्जन बकरे और बकरियां बरामद हुईं. सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन के अनुसार, यह तस्करी गिरोह छपरा के साढ़ा ढाला इलाके से बकरियों को चोरी कर पटना ले जा रहा था. पुलिस जांच में पता चला कि तस्करों ने भागने के क्रम में दो पिकअप वैन और चार अन्य वाहनों को टक्कर मारी थी, जिससे भारी क्षति हुई. गिरफ्तार तस्करों की पहचान पटना सचिवालय थाना क्षेत्र के सोनू नट और मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन