ऑटो और बाइक की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

chhapra news : मकेर से परसा मुख्य मार्ग पर परसा थाना क्षेत्र के सिकटी दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की शाम ऑटो व बाइक में हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया.

विज्ञापन

मकेर . मकेर से परसा मुख्य मार्ग पर परसा थाना क्षेत्र के सिकटी दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की शाम ऑटो व ब��इक में हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया. जिसको ग्रामीणों व 112 डायल पुलिस के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां एक की रास्ते में ही मौत हो गयी. जबकि दूसरे का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. मृतक मकेर थाना क्षेत्र के भटोली गांव निवासी बब्लू शर्मा का 13 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार व घायल सूर्यदेव शर्मा उर्फ बिजेन्द्र का 16 वर्षीय पुत्र उत्सव कुमार बताया जाता है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक युवक दो भाई में छोटा था. मृतक युवक राजेन्द्र विधा मंदिर मकेर में नौवीं वर्ग का छात्र था. बड़ा भाई सौरभ कुमार माता बिनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. गत तीन साल पूर्व पिता की मौत हो गयी थी. पिता के मौत के बाद परिवार की पालन पोषण की जिम्मेदारी माता पर आ गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन