छपरा: भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर याद किए गए उनके सामाजिक सरोकार,नाटक और भोजपुरी भाषा के योगदान

Updated:
विज्ञापन

नोट, फोटो - कार्यक्रम में सम्मिलित लोग | Prabhat Khabar Network

छपरा के आरबीएस पब्लिक स्कूल में वैश्य जागरण मंच द्वारा लोककवि भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उनके साहित्य और भोजपुरी भाषा के प्रति योगदान को विशेष रूप से याद किया गया.

विज्ञापन

Bhikhari Thakur Punyatithi Celebration Chhapra : छपरा के मौना पकड़ी स्थित आरबीएस पब्लिक स्कूल में वैश्य जागरण मंच के तत्वावधान में लोककवि भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके साहित्य, लोकनाट्य और सामाजिक चेतना के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनकी विरासत से प्रेरणा लेने का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

chhapra News : भिखारी ठाकुर के योगदान को किया याद

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य मोनिका देवी ने की. अधिवक्ता डॉ. राजू कुमार ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने अपने नाटक और लोकगीतों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार कर लोगों को जागरूक करने का काम किया. प्रो. सियाराम प्रसाद ने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति के लिए उनका योगदान अतुलनीय है.

Saran News : भोजपुरी भाषा और संस्कृति पर हुई चर्चा

वरिष्ठ शिक्षिका श्वेता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को भोजपुरी भाषा, उसकी समृद्ध परंपरा और भिखारी ठाकुर के साहित्यिक योगदान की जानकारी दी. इस अवसर पर वैश्य जागरण मंच की ओर से श्वेता श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया गया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रेमा देवी, रिंकी देवी, वीणा देवी, ममता देवी, गंगोत्री प्रसाद (अधिवक्ता), अशोक राय, दीपक, प्रज्ञ, शिवम, राकेश और सच्चिदानंद सहित कई लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन वैश्य जागरण मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार ब्याहुत ने किया. स्वागत भाषण प्रगति गुप्ता ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रज्ञराज ने किया.

Also Read : सारण में अगले 2-3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन