बारात से लौट रही बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी, एक युवक की मौत, सात जख्मी

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 13 May 2026 8:50 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बंशी छपरा गांव के समीप एनएच-531 पर बुधवार की अहले सुबह बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से जा टकरायी.

विज्ञापन

रसूलपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बंशी छपरा गांव के समीप एनएच-531 पर बुधवार की अहले सुबह बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. वहीं इस हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि सात अन्य बोलेरो सवार घायल हो गये. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायलों में दाउदपुर निवासी सूरज कुमार (37) की हालत गंभीर होने पर सीएचसी एकमा लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ विवेक प्रसाद द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया़ वहीं अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें चार अन्य घायलों को पुलिस ने एकमा स्थित पटना नर्सिंग होम नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दो अन्य घायलों ने भी अपना प्राथमिक उपचार कराया है. घटना की सूचना पाकर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो सवार लोग बारात से लौटकर अपने घर दाउदपुर थाना क्षेत्र में जा रहे थे, इसी दौरान बंशी छपरा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी अज्ञात ट्रक से वाहन की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है. विदित हो कि रसूलपुर, एकमा व दाऊदपुर मार्ग पर विगत एक माह में पांच से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं. जिनमें छह लोगों की जान जा चुकी है. इस रूट में आये दिन हादसे हो रहे हैं. लेकिन वाहन चालकों का स्पीड पर कोई कंट्रोल नहीं रह गया है.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन