किसान के बेटे ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया BPSC, सारण के लाल ने कैट परीक्षा में भी लहराया था परचम

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

अभिषेक सिंह की फाइल फोटो

BPSC 70th CCE Result 2026: सारण के मढ़ौरा निवासी किसान पुत्र अभिषेक सिंह ने 70वीं BPSC परीक्षा पहले प्रयास में पास कर 908वीं रैंक हासिल की. उनका चयन BPRO पद पर हुआ है.

विज्ञापन

सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
BPSC Success Story:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के गोपालपुर जवईनियां गांव के किसान पुत्र अभिषेक सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अभिषेक ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक पास कर लिया है.

BPRO के पद पर हुआ चयन

908वीं रैंक हासिल करने वाले अभिषेक का चयन बिहार पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) के पद पर हुआ है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोगों का तांता उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहा है.

साधारण किसान परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता

अभिषेक सिंह के पिता हरेंद्र सिंह एक किसान हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी और अभिषेक ने भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत की. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है.

भोपाल से शुरू हुई पढ़ाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी तक पहुंचा सफर

अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा उनके चाचा के पास भोपाल में हुई. वहीं से उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की. शिक्षा के प्रति उनकी लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

CAT परीक्षा भी कर चुके हैं पास

बीपीएससी में सफलता हासिल करने से पहले अभिषेक ने CAT परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी. उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को दर्शाता है. पहले ही प्रयास में BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बना दिया है.

परिवार और गांव में जश्न का माहौल

अभिषेक की सफलता पर उनके चाचा और मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी विनय सिंह ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अभिषेक बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी रहा है. उन्होंने कहा कि अभिषेक की इस उपलब्धि से पूरा गांव, समाज और जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है. परिणाम आने के बाद से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने और पहले प्रयास में BPSC जैसी कठिन परीक्षा पास करने की अभिषेक की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की असली कुंजी है.

Also Read: BPSC परीक्षा में सारण की बेटी ने किया कमाल! अब बनेंगी ग्रामीण विकास अधिकारी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन