ePaper

भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

Updated at : 05 Jun 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

सारण लोकसभा से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने हैट्रिक जीत दर्ज किया. जिसके उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बुधवार को परसा भाजपा कार्यालय पर हैट्रिक जीत की खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन

परसा. सारण लोकसभा से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने हैट्रिक जीत दर्ज किया. जिसके उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बुधवार को परसा भाजपा कार्यालय पर हैट्रिक जीत की खुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर गुलाल लगाकर तथा अतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. राकेश सिंह ने कहा कि सभी ग्रामीणों की सहयोग आशीर्वाद से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने हैट्रिक लगाकर सारण संसदीय क्षेत्र का इतिहास बना दिया. उन्होंने सारण की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सारण में न्याय के साथ सबका साथ सबका विकास के साथ विकास जारी रहेगा. उन्होंने क्षेत्र की जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की बातें कही. भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, अर्जुन सिंह, प्रभु कुंवर, अमित सिंह, भूलन सिंह, संतोष शर्मा, चंदन सिंह, विकास कुमार, गया सिंह, सरोज सिंह, रामबाबू राय, अजय नाथ पूरी, शैलेश गिरि, नीतीश कुमार, रघु राय ने हैट्रिक जीत पर जश्न मनाते हुए नारेबाजी किया. मालूम हो कि सारण से राजीव प्रताप रूडी ने राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य को लगभग 13 हजार मतों से पराजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन