Bihar Teacher Kidnapped: छपरा में स्कूल जा रहे शिक्षक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, स्कॉर्पियो में जबरन बैठा ले गए अपराधी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jan 2026 3:04 PM

विज्ञापन

किडनैप शिक्षक कुंदन कुमार की तस्वीर

Bihar Crime News: सारण के बनियापुर में अपराधियों का दुस्साहस सामने आया है. स्कूल जा रहे एक शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया और उसकी बाइक भी साथ ले गए. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

Bihar Crime News: (चंद्रशेखर सिंह, छपरा) सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. स्कूल जा रहे एक शिक्षक का अपहरण कर लिया है. अपहरणकर्ता स्कॉर्पियो सवार बताए जा रहे हैं, जो शिक्षक को जबरन अपने साथ ले गए. अपराधी शिक्षक की बाइक भी साथ ले गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए अपराधी

घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. अपहृत शिक्षक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पियनो गांव निवासी 35 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई है. कुंदन कुमार बनियापुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही में पदस्थापित हैं और रोज की तरह मंगलवार को भी अपने घर से बाइक से विद्यालय आ रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए.

शिक्षक की बाइक भी साथ ले गए अपराधी

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को कुछ समझने या विरोध करने का मौका नहीं मिला. शिक्षक की बाइक को भी अपराधी अपने साथ लेते गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अपहरण की योजना पहले से बनाई गई थी. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बनियापुर और कोपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की है और अपहरण के संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कॉर्पियो और अपराधियों की पहचान की जा सके.

शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है

फिलहाल शिक्षक कुंदन कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा. घटना के बाद से क्षेत्र के शिक्षकों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

Also Read: BPSC Teacher Vacancy: बिहार में इतने हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, जानिए कब आएगी वैकेंसी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन