सारण में जीविका महिला विकास समिति की वार्षिक आमसभा, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के रिविलगंज में अपराजिता जीविका महिला विकास समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में समिति की महिलाओं की गतिविधियों, आर्थिक आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई.

विज्ञापन

Saran News : इनई स्थित अनंत भवन में रिविलगंज जीविका की अपराजिता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मानस सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि ई. सत्येंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, जीविका की बीपीएम निभा कुमारी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

अतिथियों को शॉल, बुके और पौधा देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जीविका पदाधिकारियों ने अतिथियों को शॉल, बुके और पौधा देकर सम्मानित किया. आमसभा में समिति से जुड़ी महिलाओं की गतिविधियों, आर्थिक आत्मनिर्भरता और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गयी.

जीविका से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव

बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मानस सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से जीविका दीदियां आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं. बैंक की ओर से भी महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.

महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

सांसद प्रतिनिधि ई. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार विकासोन्मुख कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के स्तर से जीविका दीदियों को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनने और रोजगार के नये अवसर तलाशने में मदद मिलेगी.

जीविका ने आत्मनिर्भरता का रास्ता खोला

प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का नया रास्ता खोला है. उन्होंने सीएम दीदियों से जीविका दीदियों के साथ बेहतर व्यवहार और समन्वय बनाये रखने की अपील की.

कार्यक्रम में संदीप पाल, प्रियकांत कुशवाहा, बिंदु कुमारी सहित सभी सीएम दीदियां मौजूद थीं.

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी  | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन