ePaper

Chhapra News : कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई बीएड फाइनल इयर की परीक्षा

Updated at : 15 Oct 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई बीएड फाइनल इयर की परीक्षा

Chhapra News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएड पार्ट-टू फाइनल इयर सत्र 2022-24 की परीक्षा मंगलवार से शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएड पार्ट-टू फाइनल इयर सत्र 2022-24 की परीक्षा मंगलवार से शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई. इस परीक्षा में छपरा, सीवान व गोपालगंज के बीएड कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं. पहले दिन कोर्स सात बी के तहत स्कूल एंड सब्जेक्ट का पेपर आयोजित किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉअशोक कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वीक्षकों को भी कई निर्देश दिये. साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभिभावकों को भी केंद्र से सौ मीटर दूरी बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि नकल की रोकथाम के लिए ऑब्जर्वर की टीम भी बनायी गयी है. जो परीक्षा अवधि में केंद्र पर पहुंचकर नकल की रोकथाम को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं. पहले दिन परीक्षा काफी शांतिपूर्ण ढंग से हुई. किसी भी छात्र-छात्रा का निष्कासन नहीं हुआ. विदित हो कि बीएड पार्ट टू फाइनल इयर की परीक्षा 15 अक्तूबर से निर्धारित है. यह परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक ली जा रही है. परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय कैंपस स्थित मल्टीपरपस परीक्षा हॉल को केंद्र बनाया गया है. जिसमें छपरा, सीवान व गोपालगंज के बीएड कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. 15 से 19 अक्तूबर तक मुख्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसके बाद 23 से 24 अक्तूबर तक कॉलेजों में प्रैक्टिकल व इपीसी-फोर की परीक्षा ली जायेगी. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है.

आज कोर्स आठ के पेपर की परीक्षा

16 अक्तूबर को कोर्स-8 के अंतर्गत नॉलेज एंड करिकुलम, 17 को कोर्स-9 के अंतर्गत असेसमेंट ऑफ लर्निंग, 18 को कोर्स-10 के तहत क्रिएटिंग एंड इंक्लूसिव स्कूल तथा 19 अक्टूबर को कोर्स 11 के तहत ऑप्शनल कोर्स की परीक्षा आयोजित की जायेगी. प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल संबंधित बीएड कॉलेजों में जारी कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन