Chhapra News : स्केच के आधार पर लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों तक पहुंचने की हो रही कोशिश

Chhapra News : 11 फरवरी को एकमा स्टेशन पर 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पत्थर मार कर एसी कोच का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. इस मामले में आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में अब तक पुलिस को उन लोगों के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है.
छपरा. बीते 11 फरवरी को एकमा स्टेशन पर 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पत्थर मार कर एसी कोच का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. इस मामले में आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में अब तक पुलिस को उन लोगों के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर आरपीएफ के सह प्रभारी समय सिंह ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा घटना का वीडियो बनाया गया था जिसके बाद वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं उन्होंने बताया कि अन्य सूत्र व मीडिया के माध्यम से भी जानकारी जुटायी जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों को उपद्रवियों के संदर्भ में किसी भी तरह की जानकारी मिले वे मोबाइल 9771443720 व 9102407265 पर जानकारी दे सकते हैं. उनकी पहचान को गुप्त रखा जायेगा. विदित हो कि लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन पर कुंभ स्नान करने जाने वाले लोगों की भीड़ से हताहत होकर कुछ उपद्रवियों द्वारा एसी कोच समेत अन्य कोच पर पत्थरबाजी की घटना की गयी थी. सोशल मीडिया पर ट्रेन पर पत्थर चलाने वालों का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके आधार पर ही पुलिस ने इन उपद्रवियों का स्केच भी तैयार कर लिया है और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस से मदद लेकर भी उपद्रवियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




