जमादार की इलाज के दौरान पटना में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2024 10:50 PM
परसा. थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के एक जमादार की पटना में उपचार के दौरान मौत हो गयी. मृतक बिहार पुलिस में जमादार चांदपुरा निवासी सोहन राम के पुत्र अमित कुमार राम हैं
परसा. थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के एक जमादार की पटना में उपचार के दौरान मौत हो गयी. मृतक बिहार पुलिस में जमादार चांदपुरा निवासी सोहन राम के पुत्र अमित कुमार राम हैं. इसी वर्ष उनका प्रमोशन हुआ था. प्रमोशन के बाद अमित को प्रशिक्षण के लिए बक्सर के डुमरांव पुलिस कैंप में भेजा गया था. कैंप से गवाही देने के लिए पटना आए थे. पटना में तबियत बिगड़ने की खबर अमित के परिजनों को दूरभाष पर दी गयी. सूचना पर परिजन पीएमसीएच पहुंचे. उपचार के दौरान ही अमित ने गुरुवार को दम तोड़ दिया. घर पहुंचते ही शव को देख पिता सोहन राम, माता उर्मिला देवी, पत्नी रेणु देवी, पुत्र अनुराग कुमार, युवराज कुमार, भाई अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार, बहन नीलम देवी व ज्योति कुमारी में कोहराम मच गया. परसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










