आज से अमनौर में होगा तीन दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का आगाज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
आज से अमनौर में होगा तीन दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का आगाज

शुक्रवार से अमनौर में तीन दिवसीय 29वां अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत की जायेगी.

विज्ञापन

अमनौर. शुक्रवार से अमनौर में तीन दिवसीय 29वां अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत की जायेगी. जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मालूम हो कि अमनौर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन में देश-विदेश से भोजपुरी से जुड़े बड़े-बड़े विद्वान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राजनीत से लेकर कवि, साहित्यकार, भोजपुरी फिल्म अभिनेता, अभिनेत्री, सांसद, मंत्री शिरकत करेंगे. जिसको लेकर अमनौर में कई तोरण द्वार बनाये गये हैं. तीन दिनों तक चलने वाली यह सम्मेलन विभिन्न सत्रों में चलेगी. आयोजन समिति के प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने बताया कि 29 नवंबर को उद्घाटनकर्ता बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मुख्य अतिथि पथ निर्माण नगर विकास मंत्री नितीन नवीन, स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद मनोज तिवारी जैसे हस्तियां भाग लेगे. जबकि अन्य सत्रों में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कल्पना पटवारी, श्रम संसाघन मंत्री संजय सिंह टाइगर, कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, लोकगायक आलोक पांडेय, मास्टर विकास, उदय नारायण सिंह, कल्पना मिश्रा, मनीषा श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र नारायण यादव वहीं 30 नवंबर को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, कोयला राज्य मंत्री (भारत सरकार) सतीश चंद्र दुबे सहित कई नामचीन हस्तियां भाग लेगे. गुरुवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष एमएलसी डॉ संजय मयूख मौके पर पहुंच तैयारी की समीक्षा किया. वहीं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से इसमें भाग लेने की अपील किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन