Saran News : सात सूत्री मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : सात सूत्री मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने अपने सात सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को शहर के म्युनिसिपल चौक पर एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

छपरा. आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने अपने सात सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को शहर के म्युनिसिपल चौक पर एक दिवसीय धरना दिया. जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनि ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि हमारी मांग है कि सर्वे के कार्य को आसान करते हुए रिकॉर्ड रूम के दलाली को बंद किया जाये, आम लोगों को विद्युक्त कनेक्शन दिया जाये, दवा दुकानदारों से फार्मासिस्ट के नाम पर वसूली बंद किया जाये, प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी बंद हो. छपरा नगर निगम में खनुआ नाला पर टूटे हुए स्लैब को हटा कर नया रखा जाये. उसके जाम एवं गबन की जांच हो, बीस प्रखंडों के नल जल योजना पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाये तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से अवैध वसूली बंद हो. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये. पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मी का शीघ्र भुगतान किया जाये. धरना के पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने डीएम के माध्यम से बिहार सरकार को स्मार पत्र सौंपा गया. साथ ही मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया. धरना में रणजीत यादव, गौतम ठाकुर, पवन तिवारी, पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, प्रेम प्रताप सिंह, बृजकिशोर कुशवाहा, शैलेन्द्र महतो, भुनेश्वर सिंह, संतोष राय, राम इकबाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, हरजी मनु, अविनाश यादव, राजेश्वर राम, कमलावती देवी, कुसुम देवी, शेख आलम, फूलमती देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन