सारण में अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर, जिलेभर में चला विशेष रात्रि गश्ती अभियान

फोटो | Prabhat Khabar Network
सारण पुलिस ने जिले में अपराध पर लगाम लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत बैंकों, एटीएम, ज्वैलर्स दुकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.
सारण: जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सारण पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी
रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स दुकानों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थलों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी.
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
अभियान के दौरान देर रात तक विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई. पुलिस ने कई लोगों से आवश्यक पूछताछ भी की, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके और जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे.
गश्ती दलों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने सभी गश्ती दलों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.
अपराध नियंत्रण के लिए अभियान रहेगा जारी
सारण पुलिस ने बताया कि चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष रात्रि गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने आम नागरिकों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










