Chapra News : स्कॉर्पियों व बुलेट की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated at : 15 Feb 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : स्कॉर्पियों व बुलेट की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Chapra News : स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर- सोनहो मुख्य मार्ग सोना चौक के पास तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो से बुलेट में ठोकर लगने से बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

अमनौर.

स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर- सोनहो मुख्य मार्ग सोना चौक के पास तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो से बुलेट में ठोकर लगने से बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनो घायलों को उपचार के लिए आसपास के लोगों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एक युवक को पटना रेफर कर दिया. बेहतर उपचार के लिए पटना जा रहे युवक की रास्ते में ही मौत हो गयी.

मृतक युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव के स्व मंजूर अल्ली के 18 वर्षीय पुत्र ताहिर हुसैन बताया जाता है. वही घायल युवक पप्पू सिंह के पुत्र गणेश कुमार बताया गया है. ताहिर हुसैन की मौत की सूचना पर परिजनों व गांव के लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम करने लगे, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया. ताहिर हुसैन की मौत से गांव में मातम छा गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ताहिर हुसैन इसी वर्ष इंटर के परीक्षा दिया था. पिता बचपन में गुजर गये और मां गाजियाबाद में रहकर सिलाई कढ़ाई कर पढ़ने के लिए पैसा भेजती थी. ताहिर हुसैन यहां अपने दादी के पास रहकर पढ़ाई करता था. पिता के गुजरने के बाद दादी ही इन दोनों भाई का लालन पालन की है. वह दो भाई में बड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन