Chapra News : रिविलगंज में अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

Chapra News : मांझी मुख्य पथ पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला में अज्ञात अनियंत्रित वाहन के धक्के से शुक्रवार की देर रात एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी.
छपरा. मांझी मुख्य पथ पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला में अज्ञात अनियंत्रित वाहन के धक्के से शुक्रवार की देर रात एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. वही परिजनों की मौत की सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गयी. सूचना के बाद पहुंची डॉयल 112 रिविलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल छपरा में शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 सेंगरटोला निवासी नगनारायण गिरि के 38 वर्षीय पुत्र सुरेश गिरि के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि मृतक सुरेश गिरि दूसरे का वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे. शुक्रवार की देर शाम वाहन चलाकर लौटे थे और खाना पीना खाकर अपने दरवाजे के सामने सड़क के किनारे टहल रहे थे. इस दौरान 11 बजे के करीब रात्रि में अनियंत्रित अज्ञात वाहन धक्के मारकर फरार हो गया. जिसे उनकी मौत मौके पर हो गयी. मृतक के पत्नी व छोटे नन्हे मुन्ने चार बच्चे है. जिनपर आर्थिक शंकट उत्पन्न हो गयी है. परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिविलगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है और थानाध्यक्ष सुभाष पासवान से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन चालक को पहचान कर कर्रवाई करने की के बाद गुहार लगायी है. स्थानीय लोगों के माने तो यहां आवश्यकता से अधिक बालू का धुलाई ट्रक व ट्रैक्टर चालक द्वारा किया जाता है. प्रशासन से बचने के लिए चालक सरपट भागते हैं. इसी चक्कर में दुर्घटनाएं हो जाती है. लोगों ने कहा कि सर्वाधिक चालकों का उम्र 18 वर्ष से कम ही होता है. पिछले कुछ महीने पहले अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से गोदना मोड़ निवासी 28 वर्षीय अंगद शाह की हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




