chhapra news : बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Updated at : 12 Feb 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
chhapra news : बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

chhapra news : थाना क्षेत्र में एकमा-परसागढ़ रोड स्थित भुईली सारण गंडक नहर सड़क पुल पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक दंपती को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

एकमा

. थाना क्षेत्र में एकमा-परसागढ़ रोड स्थित भुईली सारण गंडक नहर सड़क पुल पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक दंपती को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया है कि शिक्षक दंपति एकमा बाजार में आवश्यक सामानों की खरीददारी करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. घटना के वक्त शिक्षक बलिराम प्रसाद यादव व उनकी पत्नी चिंता देवी बाजार से घर लौट रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विकास कुमार विमल ने घायल शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मृतका की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के फुचटी खुर्द निवासी व बनियापुर इलाके के कोल्हुआ हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षक बलिराम प्रसाद यादव की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है. वहीं शिक्षक बलिराम प्रसाद यादव भी गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज जारी है. वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. एकमा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन