Chhapra News : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में एक नकलची धराया, 1261 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 20 Feb 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में एक नकलची धराया, 1261 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Chhapra News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में नकल करने के आरोप में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया.

विज्ञापन

छपरा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में नकल करने के आरोप में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया. इसे केंद्र अधीक्षक ने परीक्षा से निष्कासित कर दिया. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में था. उड़नदस्ता टीम हर आधे घंटे पर पहुंच रही थी. ऐसे में परीक्षार्थियों का नकल का कोई भी ट्रिक काम नहीं आया. केंद्र के बाहर से लेकर अंदर तक इतनी कड़ाई थी कि एक भी चीट पुर्जा अंदर नहीं जा पाया. लेट लतीफ पहुंचने वालों के साथ भी अधिकारी कड़ाई से पेश आए. सभी जगह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेशों के तहत परीक्षा होती दिखी. चौथे दिन दोनों पाली की परीक्षा में रिकॉर्ड 1261 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह आंकड़ा चार दिनों में सर्वाधिक है.

8:45 बजने का इंतजार कर रहे थे परीक्षार्थी

परीक्षार्थियों में एक नया ट्रेंड आ गया है और वह यह है कि परीक्षा केंद्र के बाहर रहने के बावजूद भी वह पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर रहे हैं और 8:45 बजे तक इंतजार कर रहे हैं. इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि इससे उनकी चेकिंग कम हो पाएगी. ऐसे परीक्षार्थियों पर केंद्र अधीक्षकों की नजर अधिक रह रही है. मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन भी परीक्षार्थी कई केदो पर 15 से 20 मिनट की लेट से पहुंचे. परीक्षा केंद्र के अधीक्षकों ने परीक्षार्थियों को फटकार लगाया तब जाकर प्रवेश दिया. बाहर खड़े परीक्षार्थियों का कहना था कि क्योंकि लेट से जाएंगे तो जांच पड़ताल ज्यादा देर तक नहीं होगी. हालांकि मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक भी इस बात को समझ चुके हैं और जांच पड़ताल को और तेज कर चुके हैं. परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार लाउडस्पीकर से उद्घोषणा की जा रही थी .

सोशल की परीक्षा में अनसोशल बनने का प्रयास कर रहे हैं परीक्षार्थियों को हुई कार्रवाई

मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सोशल साइंस की परीक्षा थी. जिला प्रशासन चौथे दिन भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर और एक-एक परीक्षार्थी की जांच कराई ताकि नकल नहीं हो सके. कुछ परीक्षार्थियों ने चिट पुर्जा लेकर जाने का प्रयास किया तो उन्हें जमकर डांट फटकार मिली. धमकी भी दिया गया की परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा. जिन्होंने अच्छी तरह से पढ़ाई की थी उनके पेपर अच्छे गए लेकिन जिन्होंने सोशल साइंस की पढ़ाई बेहतर ढंग से नहीं की थी उनको परेशानी हुई. परीक्षार्थी अनुष्का कुमारी ने बताया कि सोशल साइंस में चोरी करने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि सभी प्रश्न स्तरीय थे कोई भी प्रश्न कठिन नहीं था. ऑब्जेक्टिव तो काफी आसानथा. परीक्षार्थी अदरा कुमारी ने कहा कि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में तकनीकी प्रश्न पूछा गया था, जिसका जवाब देने में परेशानी हुई. परीक्षार्थी पुष्पापांडे, राधा कुमारी, अंगद कुमार आदि ने बताया कि आज की परीक्षा सबसे शानदार रही है.

नकल के आरोप में निष्कासित

मैट्रिक परीक्षा में नकल को रोकने के लिए की गयी तैयारी कामयाब होती नजर आ रही है. किसी भी केंद्र से नकल से संबंधित शिकायत नहीं मिल रही है. जहां भी कोई प्रयास कर रहा है तुरंत कार्रवाई हो रही है. इसी कड़ी में हाई स्कूल जलालपुर में एक परीक्षार्थी को नकल करने का प्रयास करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. मैट्रिक परीक्षा में अब तक आधा दर्जन परीक्षार्थी परीक्षा से निष्कासित हो चुके हैं.

किस पाली में कितने परीक्षार्थी

मैट्रिक की चौथ दिन की परीक्षा में प्रथम पाली में 32152 परीक्षार्थी तो द्वितीय पाली में 32152 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस तरह कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 64713 रही. जबकि फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 65975 था इस तरह अब तक का रिकॉर्ड 1261 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. यानी इतने परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति को केंद्र अधीक्षक भी नहीं पचा पा रहे हैं. लगातार अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है.

क्या कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी

परीक्षा के चौथे दिन नकल के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित किया गया है. बाकी जिले के सभी केदो पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा चल रही है.

विद्यानंद ठाकुर ,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन