डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

छपरा/दरौंदा : थाना क्षेत्र बगौरा गांव के चंवर से पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच अपराधियों को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को दरौंदा थाने में प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने बताया कि पुलिस कप्तान सौरभ कुमार साह के निर्देश पर दरौंदा, पचरुखी तथा एमएच नगर की पुलिस ने […]
छपरा/दरौंदा : थाना क्षेत्र बगौरा गांव के चंवर से पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच अपराधियों को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को दरौंदा थाने में प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने बताया कि पुलिस कप्तान सौरभ कुमार साह के निर्देश पर दरौंदा, पचरुखी तथा एमएच नगर की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर इनकाे गिरफ्तार किया़ एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी,
जिस पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से एक देशी बंदूक, आठ करतूस, दो मोबाइल, एक बाइक तथा 48 सौ रुपये के साथ पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अंधेरे का लाभ उठाते हुए एक अपराधी भाग निकला. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में दरौंदा थाना क्षेत्र के हाथोपुर निवासी बाबूनंद मांझी के पुत्र रामअयोध्या मांझी,
एमएच नगर थाना क्षेत्र के चांद परसा निवासी धर्मनाथ महतो के पुत्र रामबच्चन महतो, कृष्णा यादव के पुत्र सत्येंद्र कुमार यादव, सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी नंदन तिवारी के पुत्र धर्मेंद्र तिवारी तथा जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर थाना क्षेत्र के अवधेश पांडेय के पुत्र सोनू पांडेय शामिल हैं. इन अपराधियों पर सीवान जिले के अलावा छपरा, गोपालगंज में भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही थी़ मौके पर इंस्पेक्टर नंदू शर्मा, दरौंदा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एमएच नगर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत, पचरुखी थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा समेत पुलिसकर्मी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










