18 स्कूलों को नहीं मिले परभ्रिमण के पैसे

18 स्कूलों को नहीं मिले परिभ्रमण के पैसे36 मध्य विद्यालयों में आधे को मिली है मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना की राशि संवाददाता-दिघवारा. सरकारी विद्यालयों में परिभ्रमण योजना की शुरुआत हो गयी है. मध्य विद्यालयों में मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना को शुरू करने का उद्देश्य शैक्षणिक भ्रमण करा कर राज्य के एेतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से […]
18 स्कूलों को नहीं मिले परिभ्रमण के पैसे36 मध्य विद्यालयों में आधे को मिली है मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना की राशि संवाददाता-दिघवारा. सरकारी विद्यालयों में परिभ्रमण योजना की शुरुआत हो गयी है. मध्य विद्यालयों में मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना को शुरू करने का उद्देश्य शैक्षणिक भ्रमण करा कर राज्य के एेतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने के साथ सामान्य व बौद्धिक ज्ञान की वृद्धि करना है. वित्तीय वर्ष 2015-16 समाप्ति की ओर अग्रसर है. मगर अंचल के मध्य विद्यालयों में से महज आधे मध्य विद्यालय को ही परिभ्रमण योजना का चेक मिला है. जबकि आधे मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अब भी चेक मिलने की आस लगाये बैठे हैं. वे प्रतिदिन विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का व्यंग्य व आरोप झेलने को लाचार हैं. 36 मध्य विद्यालयों में 18 को नहीं मिली है राशि अंचल के 12 मध्य व 14 उत्क्रमित मध्य विद्यालयों को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का चेक मिलना था. मगर सात संकुलों में अवस्थित 36 मध्य विद्यालयों में से महज 18 मध्य विद्यालयों को ही योजना की राशि का चेक मिला है. जिन विद्यालयों को राशि मिली है वहां के प्रधानाध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को परिभ्रमण पर ले जाया गया है. या फिर ले जाने की तैयारी की जा रही है. मगर यही बात वैसे प्रधानाध्यापकों के लिए सिरदर्द का विषय बन गयी है जिनके स्कूलों में योजना की राशि नहीं पहुंची है. अभिभावकों को अंदेशा है कि विद्यालय के हेडमास्टर व शिक्षक परिभ्रमण योजना की राशि डकार कर विद्यार्थियों को उल्लू बना रहे है. अभिभावकों को यह समझाने में हेडमास्टर व शिक्षकों के पसीने छूट रहे है कि अभी सिर्फ आधे मध्य विद्यालयों को ही योजना की राशि का चेक मिला है. समय पर नहीं मिलता चेकयोजना की शुरुआत वर्ष 2006-07 में हुई. उस समय परिभ्रमण के लिए एक मध्य विद्यालय को 5 हजार की राशि मिलती थी. फिर राशि में बढ़ोत्तरी कर प्रत्येक मध्य विद्यालय को 10 हजार की राशि मिलने लगी. इस वित्तीय वर्ष से प्रत्येक मध्य विद्यालय को 20 हजार का चेक मिलना है. अबतक जिन 18 विद्यालयों को राशि मिली है वह बढ़ोत्तरी वाली राशि के अनुरूप ही है. प्रधानाध्यापकों का आरोप है कि विद्यालयों को समय पर चेक नहीं मिलता है. वहीं योजना की राशि की चेक के वितरण में विलंब होने से योजना अपने उद्देश्यो के धरातल पर खड़ा नहीं उतर रही है. क्या कहते हैं लेखापालअंचल के 36 मध्य विद्यालयों में से 18 मध्य विद्यालयों के लिए जिला द्वारा परिभ्रमण योजना का चेक भेजा गया. जिसे संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दे दिया गया है. जैसे ही अन्य विद्यालयों का चेक मिलेगा. यथा शीघ्र उन चेकों को प्रधानाध्यापकों को दे दिया जायेगा. संजय कुमार, लेखापाल प्रखंड संसाधन केंद्र, दिघवारा, सारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










