सेंटअप होने के बाद भी चलते रहेंगे क्लास

सेंटअप होने के बाद भी चलते रहेंगे क्लास फोटो नंबर 15 सीएचपी 6 है. कैप्सन होगा- बैठक करते एचएम. संवाददाता, छपरा. बिहार बोर्ड के लिए सेंटअप होने के बाद भी दसवीं के छात्र-छात्राओं के क्लासेज चलते रहेंगे. उक्त निर्णय मंगलवार को जिला स्कूल के सभागार में जिले के सभी एचएम की बैठक में लिया गया. […]
सेंटअप होने के बाद भी चलते रहेंगे क्लास फोटो नंबर 15 सीएचपी 6 है. कैप्सन होगा- बैठक करते एचएम. संवाददाता, छपरा. बिहार बोर्ड के लिए सेंटअप होने के बाद भी दसवीं के छात्र-छात्राओं के क्लासेज चलते रहेंगे. उक्त निर्णय मंगलवार को जिला स्कूल के सभागार में जिले के सभी एचएम की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए आरडीडीइ रामायण राम ने बताया कि प्रधान सचिव ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष व सचिवों समेत आरडीडीइ के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया कि दसवीं का कोर्स पूरा न होने की स्थिति में सेंटअप के बाद भी कक्षाएं संचालित की जाये. इस दौरान विशेष ट्यूटोरियल क्लासेज चलाकर एवं साप्ताहिक टेस्ट का आयोजन कर कमजोर छात्रों को चिन्हित किया जाय व उनके अभिभावकों से भेंट कर सुधार की कोशिश की जाय. उक्त कार्रवाईयां बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सुधारने के लक्ष्य से किया जाना है. बैठक को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजाजी राजेश ने इस कार्य में एचएम व शिक्षकों से पूर्ण सहयोग करने की अपील करते हुए फार्म भरने में छात्र-छात्राओं का ई-मेल एड्रेस लेने के विभाग के निर्देश से अवगत कराया ताकि एडमिट कार्ड, परीक्षा परिणाम व मार्क सीट का प्रेषण ऑन लाइन किया जा सके. उन्होंने बोर्ड द्वारा प्रकाशित मॉडल पेपर की सहायता ले कर छात्रों की तैयारी कराने की बात भी कहीं. पीओ अनिल दूबे ने शिक्षा में गुणवत्ता लाने के टिप्स दिये. श्री राजेश ने कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन में संघ के स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










