फसल क्षति के मुआवजे के लिए चक्कर लगा रहे हैं किसान

जलालपुर : बीते खरीफ मौसम के दौरान अपनी गाढ़ी कमाई लगा कर धान की उपज करनेवाले दर्जनों किसानों को अब तक उनकी फसल की क्षति नहीं मिल पायी है. इसके लिए किसान प्रखंड मुख्याालय से लेकर बैंक तक का आये दिन चक्कर लगा रहे हैं. किसानों ने बताया कि बैंक अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा […]
जलालपुर : बीते खरीफ मौसम के दौरान अपनी गाढ़ी कमाई लगा कर धान की उपज करनेवाले दर्जनों किसानों को अब तक उनकी फसल की क्षति नहीं मिल पायी है. इसके लिए किसान प्रखंड मुख्याालय से लेकर बैंक तक का आये दिन चक्कर लगा रहे हैं. किसानों ने बताया कि बैंक अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है
कि बीडीओ द्वारा अधिप्राप्ति मद की राशि बैंक से निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. इस वजह से फसल क्षति की राशि किसानों के खातों में नहीं भेजी जा रही है. ऐसी स्थिति में एक साल बीत जाने के बावजूद कीमत नहीं मिलने से एक ओर किसानों को आर्थिक तंगी के बीच कर्ज लेकर खेती करनी पड़ रही है. दूसरी ओर प्राकृतिक की मार व प्रशासनिक कारगुजारियों से किसानों का मनोबल किसानों का मनोबल टूट रहा है. किसान शिव पूजन राम, विवेक कुमार, सुदामा राम, अजीत आदि ने वरीय अधिकारियों से हस्ताक्षेप कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










