अपराधियों को पकड़ें और इनाम पाएं लापरवाही पर कार्रवाई को रहें तैयार

छपरा (सारण) : 10 वर्षों के अंदर चार्जशीटेड अपराधियों पर शिकंजा कसेगा. इसके लिए एसपी सत्यवीर सिंह ने रविवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. एसपी ने एक सप्ताह के अंदर वैसे अपराधियों के खिलाफ दागी प्रस्ताव समर्पित करने का फरमान जारी किया है जो 10 वर्षों के अंदर चार्ज […]
छपरा (सारण) : 10 वर्षों के अंदर चार्जशीटेड अपराधियों पर शिकंजा कसेगा. इसके लिए एसपी सत्यवीर सिंह ने रविवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. एसपी ने एक सप्ताह के अंदर वैसे अपराधियों के खिलाफ दागी प्रस्ताव समर्पित करने का फरमान जारी किया है जो 10 वर्षों के अंदर चार्ज शीटेड है.
साथ ही अपहरण, लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन मामलों में 10 वर्षों के अंदर चार्जशीटेड अपराधियों के आपराधिक इतिहास तैयार करने का निर्देश दिया है. इस अवधि में फरार घोषित कर चार्जशीटेड अपराधियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की जायेगी और उसे पकड़ने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










