बालक-बालिका वर्ग के फाइनल मैच आज

Published at :12 Dec 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
बालक-बालिका वर्ग के फाइनल मैच आज

छपरा (सदर) : 42वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक -बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशीप के बालिका वर्ग का फाइनल मैच 13 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे तथा बालक वर्ग का फाइनल मैच 4.30 बजे होगा. पंजीयन कमेटी के पदाधिकारी विश्वर्कर के अनुसार, इससे पूर्व ब्रॉज मेडल के लिए पूर्वाहन में बालक तथा बालिका वर्ग के अलग-अलग मैच होंगे. बालक […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : 42वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक -बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशीप के बालिका वर्ग का फाइनल मैच 13 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे तथा बालक वर्ग का फाइनल मैच 4.30 बजे होगा. पंजीयन कमेटी के पदाधिकारी विश्वर्कर के अनुसार, इससे पूर्व ब्रॉज मेडल के लिए पूर्वाहन में बालक तथा बालिका वर्ग के अलग-अलग मैच होंगे. बालक वर्ग का ब्रॉज मेडल मैच प्रात: आठ बजे तथा बालिका वर्ग का ब्रॉज मेडल मैच 9.30 बजे होगा.

पुरस्कार वितरण समारोह पांच बजे जूनियर बालक -बालिका राष्ट्रीय वॉलीबॉल के फाइनल मैच के बाद पुरस्कार कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी करेंगे. पुरस्कार वितरण समारोह को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था की गयी है. वहीं,

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की माने तो बालक-बालिका वर्ग के लिए मेडल भी आयोजन समिति ने शनिवार को मंगा लिया है़ इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव होने के कारण लोगों में भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. शुक्रवार को भी बालक-बालिक के कुल 8 क्वार्टर फाइनल मैच तथा चार सेमीफाइनल मैच का आनंद शहरवासियों ने जम कर उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन