व्यय लेखा का करा लें समाधान

Published at :27 Nov 2015 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
व्यय लेखा का करा लें समाधान

छपरा (सदर) : गत दिन संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़नेवाले अभ्यर्थियों के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चार दिसंबर को डीआरडीए के सभा भवन में अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग की एक बैठक होगी. बैठक में व्यय निर्वाचन कोषांग के पदाधिकारियों के अलावा उपनिर्वाचन पदाधिकारी, सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : गत दिन संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़नेवाले अभ्यर्थियों के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चार दिसंबर को डीआरडीए के सभा भवन में अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग की एक बैठक होगी. बैठक में व्यय निर्वाचन कोषांग के पदाधिकारियों के अलावा उपनिर्वाचन पदाधिकारी, सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी व व्यय प्रेक्षक मौजूद रहेंगे.

सारण जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में अपना भाग्य आजमाने वाले सभी 125 उम्मीदवारों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के द्वारा व्यय अनुश्रवण कोषांग के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि हर हाल में चार दिसंबर को सभी अभ्यर्थी खुद या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से व्यय अनुश्रवण कोषांग में आहूत बैठक में हिस्सा लें तथा अंतिम रूप से व्यय लेखा का समाधान करा लें. इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है. व्यय कोषांग के प्रभारी सह वाणिज्य कर उपायुक्त एसके सिंह ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन