गंडकी नदी के तट पर लगा ददरी मेला

Published at :26 Nov 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
गंडकी नदी के तट पर लगा ददरी मेला

बनियापुर : बनियापुर मुख्य बाजार से सटे गंडकी नदी के तट पर प्राचीन ददरी मेले में काफी संख्या में मेलार्थियों के पहुुंचने से पूरा दिन बाजार गुलजार रहा. बताते चलें कि गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु इसी मेले में पहुंच विश्राम करते हैं. यह मेला मिट्टी के बरतन, लकड़ी के उपस्कर एवं ग्रामीण कलाकृतियों से […]

विज्ञापन

बनियापुर : बनियापुर मुख्य बाजार से सटे गंडकी नदी के तट पर प्राचीन ददरी मेले में काफी संख्या में मेलार्थियों के पहुुंचने से पूरा दिन बाजार गुलजार रहा. बताते चलें कि गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु इसी मेले में पहुंच विश्राम करते हैं. यह मेला मिट्टी के बरतन, लकड़ी के उपस्कर एवं ग्रामीण कलाकृतियों से बनी कई आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए मशहूर है.

हालांकि भारी संख्या में जुटी भीड़ के नियंत्रण के लिए पुलिस तत्पर रही. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि देर शाम तक चलने वाले ददरी मेले में लगातार पुलिस बल गश्त करते रहेगी एवं शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी ताकि मेलार्थी आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के बीच मेले का आनंद उठा सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन