हाजियों के स्वागत में मौलाना हजरात ने की तकरीर

Published at :23 Nov 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
हाजियों के स्वागत में मौलाना हजरात ने की तकरीर

छपरा (सारण) : शहर के बड़ा तेलपा स्थित दारुल उलूम रजविया में समारोह आयोजित कर रविवार को हाजियों का स्वागत किया गया और उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह में दारुल उलूम के मौलाना हजरात ने तकरीर की और हज यात्रा के महत्व तथा उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. समारोह को मुफ्ती रिजवान […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : शहर के बड़ा तेलपा स्थित दारुल उलूम रजविया में समारोह आयोजित कर रविवार को हाजियों का स्वागत किया गया और उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह में दारुल उलूम के मौलाना हजरात ने तकरीर की और हज यात्रा के महत्व तथा उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला.

समारोह को मुफ्ती रिजवान मिस्बाही, मौलाना फारूक बरकाती, शाजिद मिस्बाही, अब्दुल रसीद जामी, हाफिज सेराज, प्राचार्य रजीबुल कादरी आदि ने अपने-अपने विचार रखें.

समारोह में हाजी अली अरशद, मास्टर मोइनुद्दीन कुरैशी, बैतुल्लाह, मो. भोला, सुलेमान अंसारी सहित कई हाजियों को फूल-माला पहनाकर उपस्थित जनों ने स्वागत किया .औरउन्हें शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर ख्वाजा गुलाम पप्पू, गुलाम मुस्तफा अंसारी, औरगजेब अली, मौलाना गुलाम मोइनुद्दीन, मौलाना तालिब रजा के अलावा स्थानीय नागरिक काफी संख्या में मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन