पुलिस के विशेष अभियान में विभिन्न मामलों में 33 अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पुलिस के विशेष अभियान में विभिन्न मामलों में 33 अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा

जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

छपरा. जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में छह वारंटी व सात शराब धंधेबाज भी शामिल हैं. पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अभियान के क्रम में शराब सेवन के आरोप में आठ, वारंट मामलों में छह, शराब धंधेबाज में सात, हत्या के प्रयास में चार, अपहरण के मामलों में दो, गृहभेदन में दो, हत्या के एक मामले में एक, चोरी के एक मामले में एक तथा अन्य मामलों में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. इसके साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन जांच अभियान भी चलाया गया, जिसमें 52 वाहनों से कुल एक लाख 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही पुलिस ने अभियान के दौरान 263.24 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें 215 लीटर देसी व 48.24 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके अलावा एक बाइक, एक इ-रिक्शा बैट्री, एक इ-रिक्शा, एक मोबाइल फोन तथा एक डेबिट कार्ड भी जब्त किया गया है. सभी गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन