Chapra News : नगर आयुक्त से मिले 27 वार्ड आयुक्त, योजनाओं का टेंडर निकालने की अपील

Chapra News : शनिवार को एक बार फिर नगर निगम क्षेत्र के 27 वार्ड आयुक्त नगर आयुक्त से मिले और पेंडिंग पड़े योजनाओं को रफ्तार देने की अपील की.
छपरा. शनिवार को एक बार फिर नगर निगम क्षेत्र के 27 वार्ड आयुक्त नगर आयुक्त से मिले और पेंडिंग पड़े योजनाओं को रफ्तार देने की अपील की. वार्ड आयुक्तों ने नगर आयुक्त से कहा कि हम लोगों को किसी भी कार्यालय कर्मी से कोई गिला शिकवा नहीं है. हम लोग किसी का अहित करना नहीं चाहते हैं. महापौर और कार्यालय कर्मी के बीच क्या विवाद है हम सभी वार्ड आयुक्त को उससे कोई लेना-देना नहीं है. महापौर अपनी स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन इसमें आम जनता पीस रही है ऐसे में आम जनता के हित में काम करना जरूरी है. बरसात में तीन महीने है, उसके पहले सड़क और ड्रेनेज नहीं बने तो पूरा शहर डूब जायेगा, काम जरूरी है.
क्या बोले पूर्व वाइस चेयरमैन, क्या मिला आश्वासन
पूर्व वाइस चेयरमैन रमाकांत सिंह डब्लू ने बताया कि नगर आयुक्त भी वार्ड पार्षदों की बात से संतुष्ट हुए हैं उन्होंने वार्ड आयुक्त को बताया कि अगले शनिवार तक टेंडर निकाल दिया जायेगा. हर वार्ड के लिए एक करोड़ की योजना है लेकिन कुछ योजनाएं छोड़कर 40 से 50 लाख तक की योजना आप प्रत्येक वार्ड के लिए ली जा सकती है और टेंडर निकाला जा सकता है. नारायण राय -19, पहलाद राम -24, रमाकांत सिंह उर्फ डब्लू सिंह-22, मंटू जी-16, संतोष कुमार-4, नन्हे राय -23, पप्पू चौहान-29, चित्रांशु बाबा-06, संजीव रंजन-14/15, श्याम कुमार-35, डॉ संतोष कुमार-34, नीरज यादव-44, शाकीर इकबाल-38 सकलदेव यादव -09, जाकिर जी -01,संजय राय-03,हरेंद्र जी -07,संदीप जी -08,चंद्रदीप राय -11, हरेसर जी -12, हेमंत राज-13, सुजीत कुमार मोर -20, सागर -28, सुल्तान इन्द्रिसी -30, अजय जी-36, सोना सिंह-40, विजय चौधरी-32, विनय चौधरी -41, डॉ दिनेश शर्मा-42, शीला सिंह -43, श्याम जी 35, नीरज वार्ड 44, पहलाद 24, नारायण जी 19 नंबर वार्ड के वार्ड आयुक्त और प्रतिनिधि ने अपनी बात वार्ड नगर आयुक्त के सामने रखी. अब सवाल या उठना है कि एक तरफ जहां महापौर कार्यपालक अभियंता और जूनियर इंजीनियर के इंतजार में 15 दिन और वेट कर रहे हैं ऐसे में कोई भी वार्ड पार्षद इंतजार करने का मूड में नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




