तस्करी कर लायी जा रही 259 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
तस्करी कर लायी जा रही 259 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

मकेर. थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 259.20 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान दीपक कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बेलइया गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से एक टाटा एसीइ गाड़ी भी बरामद की है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किये गये लोगों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शराब लाकर मुजफ्फरपुर में बेचते थे. वे बलवंत राय उर्फ नंदू राय के लिए काम करते थे, जो इस तस्करी का मास्टरमाइंड है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. जिनका उपयोग वे तस्करी के लिए करते थे. पुलिस ने बताया कि वे इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं और जल्द ही बलसंत राय उर्फ नंदू राय को भी गिरफ्तार कर लेंगे. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि फुलवरिया नहर के पास वाहन जांच के दौरान अंग्रेजी शराब लोड चार पहिया वाहन जप्त किया गया. दोनों गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन