डीएम के जनता दरबार में 150 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Published by : PRASHANT KUMAR PATNA Updated At : 30 Jan 2026 10:56 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में रिकॉर्ड डेढ़ सौ से अधिक आवेदन आए. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एक-एक कर सभी आवेदनों को पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आदेश दिया.

विज्ञापन

छपरा. शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में रिकॉर्ड डेढ़ सौ से अधिक आवेदन आए. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एक-एक कर सभी आवेदनों को पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आदेश दिया. आवेदकों में एक दिव्यांग के द्वारा दिये गये आवेदन को पढ़ते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगाया और कार्रवाई का आदेश दिया. जानकारी हो कि 2025 और 2026 में अब तक का इसे सबसे बड़ा जनता दरबार माना जा रहा है, क्योंकि डेढ़ सौ से अधिक आवेदक अपनी पीड़ा लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच गए थे. पूरा सभागार आवेदक से भर गया था. सभागार के बाहर भी 100 से अधिक लोग खड़े थे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे. इसके अलावा शिक्षा विभाग, विकास, भू-अर्जन,पंचायत, आपूर्त्ति, आइसीडीएस, आपदा, सेवांत लाभ आदि से संबंधित मामले थे. जिलाधिकारी ने इन मामलों के समयबद्ध निराकरण को लेकर सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR PATNA

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR PATNA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन