ePaper

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

Updated at : 23 Oct 2019 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

दाउदपुर(मांझी) : छपरा-सीवान 531 मुख्य मार्ग पर नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर, व रक्षा ब्रह्म स्थान के नजदीक बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर 24 वर्षीय युवक की हत्या कर मौके से फरार हो गये. मृतक दाउदपुर चट्टी निवासी दशरथ साह का पुत्र प्रकाश कुमार गुप्ता है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 10 बजे […]

विज्ञापन

दाउदपुर(मांझी) : छपरा-सीवान 531 मुख्य मार्ग पर नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर, व रक्षा ब्रह्म स्थान के नजदीक बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर 24 वर्षीय युवक की हत्या कर मौके से फरार हो गये. मृतक दाउदपुर चट्टी निवासी दशरथ साह का पुत्र प्रकाश कुमार गुप्ता है.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 10 बजे प्रकाश अपने दरवाजे पर बैठ कर दातुन कर रहा था. तभी दो बाइक पर सवार चार लोग दरवाजे पर पहुंचे और उसे एक बाइक पर बीच में बैठा लिया. उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चिम ले जाकर ब्रह्म स्थान के समीप पीठ में गोली मार कर हत्या कर दी. उधर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से पीछे से दौड़ते हुए पहुंचे तब तक अपराधी घटना को अंजाम दे भाग निकले.
पिता व अन्य परिजन पुत्र को मृत अवस्था में उठाकर कॉलेज के समीप लाकर मुख्य सड़क पर विलाप करने लगे. जिसे देख आसपास के लोग व ग्रामीणों में बढ़ते अपराध से आक्रोशित हो गये और जानकारी दाउदपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो, जुटे ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सारण एसपी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगे.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गये. लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि आपराधिक वारदात दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं. असामाजिक तत्वों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए. इसके बाद पुलिस ने शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा.
इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा व आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. पुलिस ने वारदात स्थल से एक कारतूस का खोंखा बरामद किया है. वहीं परिजनों द्वारा बताये गये संकेत के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. परिजनों का कहना है कि घटना होने की आशंका को लेकर मृतक के पिता ने दो माह पूर्व आवेदन स्थानीय थाने में दिया था. बताया जाता है कि मृतक प्रकाश बाहर रहकर जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था. जो दुर्गापूजा में गांव आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन