पटना के बाढ़पीड़ितों के सहायतार्थ तीन हजार फूड पैकेट भेजे गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 5:34 AM
छपरा (सदर) : सरकार के निर्देशानुसार पटना में बाढ़ से पीड़ित नागरिकों की सहायता के लिए सारण जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को पूर्वाह्न में ही तीन हजार पैकेट खाद्य सामग्री भेजी गयी. डीएम सुब्रत कुमार सेन की देख-रेख में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी पूरे दिन स्थानीय एकता भवन में कर्मचारियों के सहयोग से […]
छपरा (सदर) : सरकार के निर्देशानुसार पटना में बाढ़ से पीड़ित नागरिकों की सहायता के लिए सारण जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को पूर्वाह्न में ही तीन हजार पैकेट खाद्य सामग्री भेजी गयी. डीएम सुब्रत कुमार सेन की देख-रेख में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी पूरे दिन स्थानीय एकता भवन में कर्मचारियों के सहयोग से फूड पैकेट तैयार करते दिखे. फूड पैकेट में ढाई किलो चिउरा, एक किलो गुड़, एक किलो आलू के अलावा माचिस, नमक आदि सामग्री पैकेट बनाकर भेजी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










