सर्वोदय मेले का विवाद सुलझा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अमनौर : सर्वोदय मेले में आपसी वर्चस्व को लेकर गठित दो कमेटियों की खींचतान की प्रभात खबर में छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया. सारण के एसपी हरकिशोर राय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल प्रशासन को हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने का निर्देश दिया. बुधवार को मढ़ौरा के एसडीओ विनोद कुमार […]
विज्ञापन
अमनौर : सर्वोदय मेले में आपसी वर्चस्व को लेकर गठित दो कमेटियों की खींचतान की प्रभात खबर में छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया. सारण के एसपी हरकिशोर राय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल प्रशासन को हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने का निर्देश दिया. बुधवार को मढ़ौरा के एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, मढ़ौरा के डीएसपी धीरेंद्र साह के नेतृत्व में अमनौर थाना परिसर में सर्वोदय मेले की दोनों कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की गयी, जहां दोनों कमेटियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया.
इसे देखते हुए पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मिल-जुल कर मेला लगाने का सुझाव दिया. पदाधिकारियों के समक्ष दोनों कमेटियों को मिला कर एक कमेटी बनायी गयी, जिसमें अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह कश्यप, उपाध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह सचिव तेजप्रताप नारायण सिंह, उपसचिव बबन सिंह, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, उप कोषाध्यक्ष भरत सिंह सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया.
मालूम हो कि सर्वोदय मेला के लिए पहले बने कमेटी में तालमेल नहीं बैठने को लेकर को अलग-अलग दो कमेटियों का गठन कर लिया गया था. इसमें आपसी वर्चस्व स्थापित करने के लिए दोनों कमेटियों में खींचतान बढ़ गयी थी. इस कारण स्थानीय प्रशासन सकते में था. मेला वाली जमीन पर 144 की कार्रवाई भी की गयी थी.
इसको लेकर प्रभात खबर ने प्राथमिकता के साथ मेला विवाद की खबर छापी थी. इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. बैठक में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम, अमनौर के सीओ सुशील कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, मुखिया संजय साह, सुनील सिंह, सुभाष सिंह, ललन सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिंह, अनिल सिंह, पिंटू सिंह, नवीन पुरी सहित पूर्व की दोनों कमेटियों के सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










