बिजली उपभोक्ताओं ने कार्यालय पर दिया धरना

Updated at : 19 Jun 2019 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं ने कार्यालय पर दिया धरना

मढ़ौरा : लगभग 10 दिनों से बिजली की समस्या झेल रहे लेरुआ गांव के आक्रोशित उपभोक्ता मंगलवार को बिजली विभाग के प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय पर धरना पर बैठ गये. इसके कुछ समय के बाद अधिकारियों की सांत्वना के बाद आक्रोशित शांत हुए. इसके बाद स्थिति सामान्य हुई. मिली जानकारी के अनुसार तेजपुरवां पंचायत के […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : लगभग 10 दिनों से बिजली की समस्या झेल रहे लेरुआ गांव के आक्रोशित उपभोक्ता मंगलवार को बिजली विभाग के प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय पर धरना पर बैठ गये. इसके कुछ समय के बाद अधिकारियों की सांत्वना के बाद आक्रोशित शांत हुए.

इसके बाद स्थिति सामान्य हुई. मिली जानकारी के अनुसार तेजपुरवां पंचायत के लेरुआं पांडेय टोले में विद्युत ट्रांसफॉर्मर 10 दिनों से जला हुआ है. इससे उक्त गांव व आसपास के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के घर विद्युत सप्लाइ बंद हो गया. शरीर को जला देने गर्मी में जहां बिजली लोगों के लिए राहत बनी हुई है, वहीं इस गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीण त्रस्त हैं.
मंगलवार को भाजपा के युवा मोर्चा के नेता व परशुराम सेवा सीमित के उपाध्यक्ष आदित्य स्वरूप के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर धरना पर बैठ गये. उनकी समस्या का जब तक कोई समाधान नहीं होगा, धरना से नहीं उठेंगे. बाद में विद्युत विभाग के सहायक देवेंद्र राम के द्वारा ग्रामीणों को मंगलवार की शाम तक ट्रांसफॉर्मर बदलने की आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ. धरना में अंवारी पंचायत के वार्ड सदस्य मैनुद्दीन अंसारी, विकास तिवारी, अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन