इसुआपुर : तार की चपेट में आने से छह राहगीर जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 5:38 AM
इसुआपुर : छपरा-सत्तरघाट मुख्य सड़क स्थित इसुआपुर-नेवारी पथ के पास सोलर के तार पर फिसल जाने से आधा दर्जन से अधिक राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घायलों में सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार सिंह तथा उनकी बहन सोहिला देवी, मशरक थाना क्षेत्र के सनौली गांव […]
इसुआपुर : छपरा-सत्तरघाट मुख्य सड़क स्थित इसुआपुर-नेवारी पथ के पास सोलर के तार पर फिसल जाने से आधा दर्जन से अधिक राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं.
घायलों में सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार सिंह तथा उनकी बहन सोहिला देवी, मशरक थाना क्षेत्र के सनौली गांव के आफताब खान का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. वहीं तीन-चार अन्य राहगीरों का इलाज निजी चिकित्सालयों में चल रहा है.
घायलों व स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सोलर का तार बिछाने का काम चल रहा है. इसमें बिना किसी सांकेतिक रुकावट चिह्न के प्लास्टिक कोटेड मोटा तार सड़क के आर-पार गिरा पड़ा है जिस पर बाइक सवार फिसल कर गिर जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










