छपरा : सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों से की लूटपाट

Updated at : 31 Dec 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा : सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों से की लूटपाट

छपरा : छपरा-वाराणसी रेलखंड के रेवती स्टेशन पर शनिवार की देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के एस 11 और एस 12 नंबर कोच में यात्रियों से लूटपाट की. ट्रेन में स्कॉट के दो जवान मौजूद थे. इसके बावजूद अपराधियों ने लूटपाट की और चलते बने. लूट के बाद अपराधियों ने […]

विज्ञापन

छपरा : छपरा-वाराणसी रेलखंड के रेवती स्टेशन पर शनिवार की देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के एस 11 और एस 12 नंबर कोच में यात्रियों से लूटपाट की. ट्रेन में स्कॉट के दो जवान मौजूद थे. इसके बावजूद अपराधियों ने लूटपाट की और चलते बने.

लूट के बाद अपराधियों ने आधा दर्जन से भी अधिक यात्रियों को घायल कर दिया. उन्हें ट्रेन के छपरा जंक्शन पर पहुंचने पर छपरा सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में नवादा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह, नगर थाना क्षेत्र के संतोष चंद्र दास, दाउदपुर कोहरा बाजार निवासी रोहित कुमार आदि ने बताया कि रेवती स्टेशन के बाद ट्रेन को चेनपुलिंग कर रोका गया. वहां पहले से मौजूद अपराधी ट्रेन में चढ़ गये और लूटपाट शुरू कर दी. यात्रियों से मोबाइल व नकद समेत लाखों की लूट की गयी.

यात्रियों ने जब इसका विरोध किया, तब उन्हें रॉड और डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया. घटना के बाद ट्रेन के दूसरे कोच में बैठे यात्री सहमे हुए नजर आये. जैसे ही ट्रेन छपरा जंक्शन पहुंची, यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. छपरा जंक्शन इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव था.

सारनाथ एक्सप्रेस अक्सर जंक्शन पर देर से पहुंचती है. कई बार इसे घंटों आउटर सिग्नल पर खड़ा कर दिया जाता है. इस कारण स्टेशन पर आते-आते इसे रात के 12 बज जाते हैं. छपरा जंक्शन पर आते ही यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल पुलिस से की. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन